दिल्ली के मयूर विहार फेज़ 1 से AIIMS जाने वाले नए बने बारापुल्लाह फेज़ 3 की पोल पहले हफ्ते में ही खुल गई है। इसके उद्घाटन के समय दावा किया जा रहा था कि मयूर विहार से एम्स केवल 15 मिनट में पहुंच जाएगा लेकिन जो लोग इस रास्ते को इस्तेमाल कर रहे हैं वह 15 मिनट तो छोड़िए एक घंटे से भी ज्यादा ट्रैफिक जाम में फस रहे हैं और दिल्ली सरकार व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सोमवार 5 अक्टूबर को शरद शर्मा जब इसकी रिपोर्टिंग करने पहुंचे तो पूरे फ्लाईओवर पर भयंकर जाम लगा हुआ था और हालत इतनी खराब हो गई की मयूर विहार की तरफ से इस फ्लाईओवर को दिल्ली पुलिस ने अस्थाई रूप से बंद कर दिया। एम्बुलेंस इसमें फंस रही हैं जिसकी वजह से कहीं मरीज एंबुलेंस का इंतजार कर रहे हैं तो कहीं मरीज एंबुलेंस में इंतजार कर रहे हैं, कोई अपने दफ्तर लेट पहुंच रहा था तो किसी को अपनी फ्लाइट मिस होने का डर सता रहा था तो बहुत से लोग ऐसे भी मिले जो एम्स इलाज के लिए जा रहे थे लेकिन घंटे भर से जाम में फंसे हुए थे। दरअसल ऐसा लग रहा है सरकार ने इस नए बने फ्लाईओवर को खोल तो दिया और प्रचार भी खूब कर दिया लेकिन इस बात का ध्यान नहीं रखा की ट्रैफिक आखिरी में जाकर कहां पर जाम हो जाएगा। असल मे सराय काले खान और आश्रम के बीच में एक ऐसा कंजेशन बिंदु बन रहा है जहां पर कहीं जगह से ट्रैफिक आने के चलते ट्रैफिक जो 8-9 लेन में आ रहा है उसको 3 लेन में समेटा जा रहा है। सबसे पहले ट्रैफिक सराय काले खाँ की तरफ से आ रहा है, उसके बाद ट्रैफिक आश्रम/DND की तरफ़ से आ रहा है जिसमें अब फरीदाबाद की तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी मिल रहा है तो वहीं अब तीसरी तरफ से अब जो नया रास्ता खुला है जिसको बारापुल्लाह फेज़ 3 कहा जाता है जो मयूर विहार की तरफ से आ रहा है यह सारा ट्रैफिक भी वही मिल जा रहा है जिसकी वजह से भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है और रिपोर्टिंग के दौरान ही शरद शर्मा ने देखा कि मयूर विहार यानी कि जहां से पूर्वी दिल्ली की तरफ से लोग इस नए बने एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहे हैं वहां रोड पर चढ़ते ही ट्रैफिक जाम हो गया और आखिरकार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को यह रास्ता बंद करना पड़ गया। दिक्कत इसलिए भी हो रही है क्योंकि गूगल मैप लोगों को यह रास्ता दिख रहा है और जाम होने के बावजूद इस रास्ते को बिल्कुल साफ दिख रहा है जिसकी वजह से लोग यहां आकर फस रहे हैं। शरद शर्मा रिपोर्ट
#delhi #mayurvihar #aiims #aiimsdelhi #rekhagupta #amitshah #praveshverma #trafficjam #delhigovernment #delhigovt #sharadsharma
Join this channel to get access to perks:
@sharadsharmaonground