उद्धव का श्री कृष्ण प्रेम | राधा ने दिया उद्धव को आशीर्वाद | १ घंटे का महाएपिसोड

Tilak

Tilak

62,738 views

उद्धव जब बताते हैं की इस पत्र में किसी का भी नाम नहीं लिखा है तो गोपियाँ राधा का नाम उस पत्र में लिखा होने के बारे में पूछती है तो उद्धव उन्हें बताते हैं की इस पत्र में राधा का नाम भी नहीं है। लेकिन गोपियाँ उद्धव की बात पर यक़ीन नहीं करती हैं और उद्धव से बार बार श्री कृष्ण के बारे में पूछती हैं और अपने बारे में श्री कृष्ण के भेजे संदेश में उनके लिए क्या है। उद्धव गोपियों के सवालों में फँस जाते हैं। उद्धव गोपियों को कहते हैं की उन्होंने ये लिखा है की मैं अब कभी नहीं आऊँगा और मुझे भूल जाओ यह सुन सभी गोपियों दुखी हो जाती हैं और उस पत्र के टुकड़े लेकर उसके और टुकड़े कर देती हैं। उद्धव उन्हें कहते हैं की ये पत्र तुमने जो फाड़ दिया है ये परब्रह्म ने अपने हाथ से स्वयं लिखा था और उन्होंने इसमें ये लिखा था की श्री कृष्ण का ये मानव रूप कभी ना कभी मिट जाएगा लेकिन उनका परब्रह्म रूप कभी नहीं मिटेगा आपको उसकी भक्ति करनी चाहिए ताकि तुम्हारा उद्धार हो सके। गोपियाँ उद्धव की किसी भी बात को नहीं मानती और उल्टा उद्धव को ही सवालों में घेर लेती हैं और उद्धाव को इस पत्र को वापस लेजाने के लिए कह देती हैं। उद्धव सभी गोपियों को माया से मुक्त करने की बहुत कोशिश करता है। लेकिन गोपियाँ उद्धव को ही सवालों में फँसा देती हैं। गोपियाँ मिल कर उद्धव को प्रेम पर विश्वास दिलाने के लिए उन्हें यमुना के किनारे राधा के पास ले जाती हैं। जब राधा को गोपी ये बताती है की उद्धव श्री कृष्ण का संदेश लेकर आए हैं तो राधा उनसे पूछती है की क्या भेजा है संदेश में तो गोपी उन्हें बताती है कि श्री कृष्ण के संदेश में लिखा है कि श्री कृष्ण को भूल जाओ और उद्धव से युग ज्ञान और तप सिखाए ताकि हमारा कल्याण हो सके। राधा

उद्धव को राधा के साथ दर्शन देने के कुछ समय बाद जब श्री कृष्ण चले जाते हैं उद्धव जब राधा से पूछते हैं की कहा गए श्री कृष्ण तो राधा उन्हें ढूँढने के लिए निकल पड़ती है। उद्धव राधा के पीछे पीछे राधा का श्री कृष्ण के प्रति प्रेम को देखने निकल पड़ते हैं। राधा कभी पेड़ पौधों से कृष्ण के बारे में पूछती कभी भँवरे से पूछती। राधा का श्री कृष्ण के प्रति प्रेम देख उद्धव उनके चरणों की धूल को माथे से लगा राधा का गुणगान करने लग जाते हैं। राधा का गुणगान करते करते उद्धव श्री कृष्ण के पास आ पहुँचता है। उद्धव से श्री कृष्ण ब्रज के बारे में समाचार पूछते है तो उद्धव उनसे राधा को अकेले छोड़कर मथुरा आने की बात पर नाराज़ होते हैं। उद्धव श्री कृष्ण को वापस ब्रज ले जाने की ज़िद्द करते हैं। उद्धव की इस काया पलट पर श्री कृष्ण कहते हैं की आप तो ज्ञानी थे पर आप ब्रज से वापस आते हैं तो भावना और प्रेम की भाषा बोल रहे हो। इस पर उद्धव श्री कृष्ण को कहता है की ये ब्रज की मिट्टी का जादू है जो मुझे भावना की लहर मे बहा ले गयी है और मुझे प्रेम का असली अर्थ सिखा दिया है। उद्धव श्री कृष्ण को उनके इस उपकार के लिए वंदन करते हैं परंतु श्री कृष्ण उद्धव को कहते हैं की ये आभार मुझे नहीं राधा को करो जिसने तुम्हें प्रेम का अर्थ बताया है। राधा वहाँ प्रकट हो उद्धव का आभार स्वीकार करती हैं और श्री कृष्ण के साथ मिल कर उद्धव को आशीर्वाद देते हैं।

Produced - Ramanand Sagar / Subhash Sagar / Pren Sagar
निर्माता - रामानन्द सागर / सुभाष सागर / प्रेम सागर
Directed - Ramanand Sagar /  Aanand Sagar / Moti Sagar
निर्देशक - रामानन्द सागर / आनंद सागर / मोती सागर
Chief Asst. Director - Yogee Yogindar
मुख्य सहायक निर्देशक - योगी योगिंदर
Asst. Directors - Rajendra Shukla / Sridhar Jetty / Jyoti Sagar
सहायक निर्देशक - राजेंद्र शुक्ला / सरिधर जेटी / ज्योति सागर
Screenplay & Dialogues - Ramanand Sagar
पटकथा और संवाद - संगीत - रामानन्द सागर
Camera - Avinash Satoskar
कैमरा - अविनाश सतोसकर
Music - Ravindra Jain
संगीत - रविंद्र जैन
Lyrics - Ravindra Jain
गीत -  रविंद्र जैन
Playback Singers - Suresh Wadkar / Hemlata / Ravindra Jain / Arvinder Singh / Sushil
पार्श्व गायक - सुरेश वाडकर / हेमलता / रविंद्र जैन / अरविन्दर सिंह / सुशील
Editor - Girish Daada / Moreshwar / R. Mishra / Sahdev
संपादक - गिरीश दादा / मोरेश्वर / आर॰ मिश्रा / सहदेव

Cast / पात्र
Sarvadaman D. Banerjee
सर्वदमन डी. बनर्जी
Swapnil Joshi
स्वप्निल जोशी
Ashok Kumar
अशोक कुमार बालकृष्णन
Deepak Deulkar
दीपक डेओलकर
Sanjeev Sharma
संजीव शर्मा
Pinky Parikh
पिंकी पारिख
Reshma Modi
रेशमा मोदी
Shweta Rastogi
श्वेता रस्तोगी
Paulomi Mukherjee
पौलोमी मुखर्जी
Sunil Pandey
सुनील पांडेय
Damini Kanwal
दामिनी कँवल
Sulakshana Khatri
सूलक्षणा खत्री
Shahnawaz Pradhan
शाहनवाज़ प्रधान
Vilas Raj
विकास राज
Sandeep Mohan
संदीप मोहन
Mona Parekh
मोना पारेख़
Shashi Sharma
शशि शर्मा
Deepak Dave
दीपक दवे
Sagar Saini
सागर सैनी
Vijay Kavish
विजय कविश
Amit Pachori
अमित पचोरि
Pramod Kapoor
प्रमोद कपूर
Girish Pardeshi
गिरीश परदेशी
Deepali Thosar
दीपाली थोसर
Sunil Chauhan
सुनील चौहान
Mahendra Ghule
महेंद्र घुले
Raman Khatr
रमन खत्री
Falguni Parikh
फाल्गुनी पारिख
Kumar Hegde
कुमार हेगड़े
Govind Khatri
गोविंद खत्री
Sunil Nagar
सुनील नागर
J. P. Sharma
जे. पी. शर्मा
Kanu Patel
कन्नु पटेल
Tarakesh Chauhan
तारकेश चौहान
Prem Chand Sharma
प्रेम चंद शर्मा
Lata Haya
लता हया
Sonia Kapoor
सोनिया कपूर
Dinesh Anand
दिनेश आनंद
Deepak Jethi
दीपक जेठी
Jyotin Dave
ज्योतिन दवे
Jharna Dave
झरना दवे
Radha Krishna Dutt
राधा कृष्णा दत्त
Mukul Nag
मुकुल नाग
Sheeba Chaddha
शीबा चड्ढा

In association with Divo - our YouTube  Partner

#shreekrishna #jaishreekrishna #krishnaleela #completeseries #tilak #ramanandsagar #ramanandsagarkatha #ramanandsagarshrikrishna