Jharkhand | Jamshedpur | दुनिया की सबसे छोटी गाय पहुंची जमशेदपुर...कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Prabhat Khabar

Prabhat Khabar

294,170 views

झारखंड के जमशेदपुर में इन दिनों एक बेहद अनोखी और खास “मिनी मिनिएचर” गाय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पुंगनूर नस्ल की यह गाय महज 18 से 20 इंच ऊंची और करीब 20 से 25 किलो वजन की है, जिसे दुनिया की सबसे छोटी गायों में गिना जाता है।
गोलमुरी केबल टाउन निवासी मोहित गुप्ता और रोहित गुप्ता इस मिनी गाय को आंध्र प्रदेश से करीब 8 लाख 75 हजार रुपए में खरीदकर जमशेदपुर लाए हैं। बताया जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से प्रेरित होकर उन्होंने इस खास नस्ल की गाय को अपने घर में रखने का फैसला किया।
घर पहुंचते ही “गौरी” और “गोपाल” पूरे परिवार के दिलों में बस गए हैं। बच्चे जहां इनके साथ खेलते नजर आते हैं, वहीं घर की महिलाएं इनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करती हैं।
इस अनोखी पहल को देखने के लिए अब दूर-दूर से लोग जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। यह मिनी गाय न सिर्फ लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी एक नई पहचान दे रही है।
#minicow #smallestcow #punganoorcow #jamshedpur #jharkhand #viralvideo #cowindia #indianculture #gauri #gopal #trending #animalvideo #uniquepets #breakingnews #modi

Produced by:Abhishek anand
Edited by: Arvind

Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/

Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de...

Subscribe to our Channel: prabhatkhabartv

Like us on Facebook: Facebook: prabhat.khabar

Follow us on Twitter: Twitter: prabhatkhabar

Follow us on Instagram: Instagram: prabhat.khabar

For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance

About The Company:

वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है.
प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोलकाता में प्रकाशित और प्रसारित होता है.