'1 नहीं 4 लड़कियों को पकड़ा' आरोपी ने कबूला! पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश, तोड़ दिये गए हाथ-पैर!

Rajasthan Tak

Rajasthan Tak

870,835 views

'1 नहीं कुल 4 लड़कियों को पकड़ा' आरोपी ने खुद कबूला! पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश, तोड़ दिये गए हाथ-पैर!
जिस हाथ से महिला को दबोचा था, वही हाथ तोड़ दिया गया.. दबोचने के बाद जिन कदमों से भाग रहा था वो पैर भी अब लड़खड़ाते नज़र आए.. राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का पुलिस ने कुछ ये हाल किया..
जरा सोचिए इससे शर्मनाक घटना और क्या होगी कि एक प्रेगनेंट महिला रास्ते से जा रही हो और एक दरिंदा अचानक पीछे से आकर उसे दबोच ले.. लेकिन अब करीब 20 दिन फरार रहने के बाद आखिरकार ये हैवान खुद दबोच लिया गया है.. लेकिन हद तो तब हुई जब पकड़े जाने के बाद ये दरिंदा पुलिस कस्टडी से भी भागने की कोशिश करता है..
आपको बताएं कि राहुल घुरैया उर्फ राज उर्फ राहुल गुर्जर मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है.. ये किसी काम से मार्च के आखिर में जयपुर आता है.. लेकिन इसका पागलपन देखिए कि 25 मार्च को दिनदहाड़े राजधानी जयपुर में एक अकेली महिला का कुछ ये हाल करता है..
हम जानते हैं इस सनकी की ये हरकत देख आपका खून खौल रहा होगा लेकिन आप ये जानकर क्या कहेंगे कि इसने सिर्फ इस महिला को नहीं दबोचा बल्कि जयपुर में कम से कम 3 और महिलाओं को इसी तरीके से छेड़ा है.. भले ही वीडियो सामने नहीं आए लेकिन इसके पकड़े जाने के बाद ये खुलासा हुआ है.. मसलन राहुल घुरैया ने जयपुर में कम से कम 4 महिलाओं से इसी तरीके से छेड़छाड़ की है.. पूछताछ में आरोपी राहुल ने खुद कबूल किया है कि उसने पिछले एक महीने में जयपुर के जवाहर सर्किल, सांगानेर, बजाज नगर और रामनगरिया में 4 युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ की है..
साथ ही फरारी के दौरान इसका साथ देने में दो सहयोगी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और बाबूलाल बराला को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.. पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल गुर्जर कोई नया अपराधी नहीं, बल्कि आदतन बदमाश है.. इसके खिलाफ मध्य प्रदेश में 33 और जयपुर में 5 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.. इन मामलों में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं..


राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:

Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan

Follow us on:

Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: Facebook: rajasthantakofficial
Twitter: Twitter: Rajasthan_Tak