Mandir - Maa Bala Sundari Mandir - Yahaan theek hote hain charam rog (Skin diseases) -Makar Sakranti

Bhavya Shakti

Bhavya Shakti

2,012 views

मुलाना, हरियाणा के प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर में, हर वर्ष माता की दिव्य प्रतिमा पर 61 किलो मक्खन का लेप किया जाता है। यह पवित्र रस्म बड़े हवन यज्ञ के साथ संपन्न होती है, जहां मक्खन का प्रयोग चर्म रोगों की औषधि के रूप में किया जाता है। मंदिर के हवन यज्ञ में  आहुतियाँ डालते हैं, और भक्तगण दिन भर मंदिर में इस औषधि को प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहते हैं। मान्यता है कि इस मक्खन के प्रयोग से चर्म रोगों में लाभ होता है।

माता बाला सुंदरी मंदिर, मुलाना, हरियाणा में एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है, जहां मकर सक्रांति के दिन, माता की दिव्य प्रतिमा पर 3 किलो मेवा और 58 किलो मक्खन का मिश्रण लेप किया जाता है। प्राचीन समय से यह रस्म निभाई जा रही है और प्रति वर्ष इसमें शामिल होने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

जब माता बाला सुंदरी युद्ध में घायल हुई थीं, तब उन्होंने मकर सक्रांति के दिन मक्खन से सात दिन तक लेप किया था, जिससे उनके घाव ठीक हो गए थे। आज भी, भक्त इस मक्खन और माँ के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए मंदिर में आते हैं।

Presenter: Shiwani Saini
Instagram: https://tinyurl.com/Shiwani-Saini
Facebook: Facebook: shiwani.sain..

Instagram: https://tinyurl.com/Bhavya-Shakti
Facebook: https://tinyurl.com/Bhavya-Shakti-FB