कुलपति बन जाने से सोच नहीं सुधार जाती...

INDIA-AAJKAL | इंडिया-आजकल

INDIA-AAJKAL | इंडिया-आजकल

218 views

हिंदुस्तान में मर्द 21वीं सदी में आकर भी यह मानते हैं कि महिलाओं का काम बच्चे पैदा करना, बर्तन मांजना, घर को साफ रखना और बूढ़ों की सेवा करना, बस इतना ही रहना चाहिए। अलग-अलग धर्मों के लोग, क्या हिंदू और क्या मुसलमान, लगातार इसी सोच को आगे बढ़ाते चलते हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी ऐसी ही बातों को आगे बढ़ाते हैं। खुद महिलाओं का एक बड़ा तबका भी इसी दिमागी हाल का शिकार है, इस सोच की कैद से बाहर नहीं निकल पाता और इन बातों को सही मानता है।

हम तो इस पर बोलते-बोलते, लिखते-लिखते थक चुके हैं, लेकिन अब विकसित हैदराबाद के एक वाइस चांसलर ने जब महिला प्राध्यापक और प्राचार्य से यही बात कही, तो थकान छोड़कर एक बार हम फिर उसके खिलाफ बोलने के लिए उठ खड़े हुए हैं।

#hyderabad #hyderabaduniversity #molestation #WomenSafety #WomenEmpowerment #WomensRights